धूमधाम से मनाई बाल्मीकि जयंती, निकाली झांकी

Spread the love

दुगड्डा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
जयन्त प्रतिनिधि।
दुगड्डा नगर क्षेत्र में बाल्मीकि जयंति धूमधाम से मनाया गई। रविवार को नगर क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह झांकी का स्वागत भी किया गया।
दुगड्डा में धनीराज बाजार से प्रारंभ हुई शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि बाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी। उन्होंने समाज को सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। अपने वनवास काल के दौरान भगवान श्रीराम बाल्मीकि के आश्रम में भी गये थे। भगवान बाल्मीकि को श्रीराम के जीवन में घटित प्रत्येक घटना का पूर्ण ज्ञान था। शोभा यात्रा के दौरान अखाड़े के साथ सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर सभासद दीपक ध्यानी, रामनाथ, सतीश चंद्र, मदन, रतन, गोपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *