पिथौरागढ़ महाविद्यालय में टैबलेट सत्यापन प्रारंभ

Spread the love

 

पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में सरकार द्वारा दिए जा रहे टैबलेट का सत्यापन प्रारंभ हो गया है। बुधवार को महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र हिमांशु के टैब का पहला सत्यापन किया। नोडल अधिकारी ड़सरोज वर्मा ने कहा कि 1 मई को छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटीएल के माध्यम से धनराशि भेज दी गई थी। छात्र-छात्राओं को टैबलेट क्रय कर उसका सत्यापन कराना आवश्यक है। छात्रनेता योगेश भट्ट ने कहा कि सरकार का छात्र-छात्राओं को डिजिटल माध्यम से शिक्षा देने का बेहतरीन प्रयास किया जा रहा है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी काफी सहायता मिलेगी। इस दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक अशोक उप्रेती,सह संयोजक दीपक गिरी,पीयूष उप्रेती सहित अन्य युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *