तब्बू की 5 साल बाद साउथ में वापसी, हाथ लगी विजय सेतुपति की नई फिल्म

Spread the love

तब्बू को पिछली बार अजय देवगन के साथ फिल्म औरों में कहां दम था में देखा गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर पर उनकी यह फिल्म नहीं चली।
इससे पहले आई तब्बू की फिल्म क्रू ने टिकट खिडक़ी पर खूब धमाल किया था। तब्बू न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि साउथ में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं और अब वह एक और दक्षिण भारतीय फिल्म से जुड़ गई हैं, जिसमें उनके साथ विजय सेतुपति नजर आएंगे।साउथ के स्टार विजय सेतुपति को अभिनय का स्कूल कहा जाता है। उनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले कुछ समय से वह एक पैन इंडिया फिल्म को लेकर चर्चा में है। हालांकि, इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इस फिल्म के निर्माताओं ने अब इसमें तब्बू का स्वागत किया है।अब तब्बू के फिल्म से जुडऩे के बाद इसे लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।
तब्बू के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, वह शानदार हैं। वह धमाकेदार हैं। वह तब्बू हैं। भारतीय सिनेमा की रत्न तब्बू का हम गर्व से अपनी फिल्म में स्वागत करते हैं। फिल्म में उनका किरदार उनकी ही तरह जबरदस्त होगा।
विजय की इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं, वहीं फिल्म का निर्माण भी पुरी जगन्नाथ के प्रोडक्शन हाउस पुरी कनेक्ट्स के बैनर तले किया जा रहा है।
तब्बू को आखिरी बार फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु में देखा गया था, जो साल 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी। इसमें तब्बू अल्लू की मां यसोदा के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
साउथ में तब्बू ने अपनी शुरुआत साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म कुली नंबर 1 से की थी। इसके बाद उन्हें कई तेलुगू और तमिल फिल्मों में देखा गया।
तब्बू जल्द ही निर्देशक भारद्वाज की अगली फिल्म में नजर आएंगी। यह वही फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ये दोनो कलाकार इससे पहले विशाल की फिल्म हैदर में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में तब्बू की जोड़ी तृप्ति डिमरी के साथ बनी है।
इसके अलावा तब्बू अभिनेता अक्षय कुमार के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में भी अहम भूमिका निभाने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *