पीएसीएल कंपनी के खिलाफ दी तहरीर

Spread the love

निवेशकों ने लगाया कंपनी पर पैसा वापस न करने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रियल इस्टेट की कंपनी पीएसीएल में अपना पैसा लगा चुके निवेशकों और अभिकर्ताओं ने कंपनी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कहा कि कई बार आंदोलन करने के बाद भी कंपनी उनका पैसा वापस नहीं लौटा रही। ऐसे में निवेशकों व अभिकर्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार को निवेशकों ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि 1996 में पीएसीएल लिमिटेड नाम की एक रियल इस्टेट की कंपनी शुरू हुई थी। कंपनी द्वारा भूखंड देने के नाम पर एकमुश्त एवं किस्त की योजना चलाई, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय एजेंटों के विश्वास पर बड़ी संख्या में निवेश कर दिया। इसके बाद अचानक भारत सरकार ने कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया। सुप्रीम कोर्ट ने आरएम लोढा कमेटी का गठन किया और उसे कंपनी की संपत्ति को बेचने का अधिकार देकर छह माह के अंदर निवेशकों का पैसा वापस दिए जाने के आदेश दिए थे, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक निवेशकों के पैसे वापस नहीं दिए जा रहे हैं। इसके कारण कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के निवेशक मायूस हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उनकी रकम को वापस दिलाने की मांग की। इस मौके पर सुखदेव सिंह, गजेंद्र सिंह, रावत, किरन बाला, इंदु देवी, शशि रावत, लक्ष्मी बिष्ट, विजय लक्ष्मी, चंपा राणा, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *