तजेंद्र रावत करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार के युवा हॉकी प्रशिक्षक तेजेंद्र रावत का चयन 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2023 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 23 से 28 नवंबर के बीच चेन्नई तमिलनाडु में आयोजित हो रही है।
देवी नगर काशीरामपुर मल्ला निवासी तेजेंद्र रावत पुत्र गोपाल सिंह रावत विद्यालय स्तर पर पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं और पांच मर्तबा उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय का भी प्रतिनिधित्व किया है। तेजेंद्र ने अपनी फिजिकल एजुकेशन की डिग्री गुरुकुल विश्वविद्यालय से वर्ष 2020 में पास की और उसके पश्चात रानी लक्ष्मीबाई कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन से एन.आई.एस का कोचिंग डिप्लोमा प्राप्त कर खेल विभाग द्वारा मिनी स्टेडियम मोटाडाक में बतौर प्रशिक्षक नियुक्त हुए। तेजेंद्र की इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक धीरेंद्र, सचिव गिरिराज सिंह रावत, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत, स्टेडियम प्रभारी संदीप डुकलान, बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्याम डांडी, प्रधानाचार्य जनता इंटर कालेज मोटाढांक डॉ. महावीर बिष्ट, शारीरिक शिक्षक सिद्धार्थ कोटनाला, नितिन बिष्ट ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *