भूमि अधिग्रहण प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कर अग्रिम कार्यवाही करें

Spread the love

डीएम ने ली भूमि अधिग्रहण एवं वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को भूमि अधिग्रहण एवं वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा हेतु राजस्व विभाग, वन विभाग, बीआरओ एवं एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने एसडीएम ज्योतिर्मठ को वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा सुराईथोटा राष्ट्रीय राजमार्ग अधिग्रहण प्रकरण के अंतर्गत जोशीमठ-मलारी एवं कुरकुती-गमशाली मोटर मार्ग से संबंधित प्रकरणों में अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही 75 आरसीसी पीपलकोटी एवं 66 आरसीसी गौचर के भूमि अधिग्रहण प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कर अग्रिम कार्यवाही करने को कहा। जिलाधिकारी ने डीएफओ नंदा देवी को एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित सभी मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने, एनएचआईडीसीएल को मलबे के समुचित निस्तारण, यात्रा से पूर्व सड़कों के चौड़ीकरण एवं मुआवजा संबंधी लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने को कहा। बैठक में डीएफओ नंदादेवी अभिमन्यु, एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम सोहन सिंह रांगण, बीआरओ से मेजर विवेक सोनी, एनएचआईडीसीएल से अंकित सिंह राणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *