अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं का लें लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड जयहरीखाल की न्याय पंचायत दुधारखाल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अधिकारियों को जन समस्याओं से अवगत करवाया।
उपजिलाधिकारी रेखा आर्य की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने सड़क, बिजली सहित अन्य समस्याओं से अधिकारियां को अवगत करवाया। दर्ज की गई 25 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शिविर में उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, उद्यान, कृषि, वन, राजस्व सहित कुल 23 विभागों के स्टाल लगाए गए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रणवीर सजवाण, अधिशासी अभियंता श्रीपति डोभाल, खंड विकास अधिकारी रवि सैनी, खंड शिक्षा अधिकारी अमित चंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य नूतन, ग्राम प्रधान अजय कुमार, ग्राम प्रधान अंकित जुयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *