महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर कुरीतियों पर करें प्रहार

Spread the love

हरिद्वार। भाजपा के जिला कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश पाल के संयोजन में हुआ। इसमें गढ़वाल संयोजक डॉ. प्रदीप चौधरी ने कहा कि महात्मा फुले ने पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा, दलितों के उत्थान और सामाजिक समानता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जाति व्यवस्था, छुआछूत और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। इसके लिए उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी गई थी। कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष लोकेश पाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन हमें समानता और शिक्षा के प्रति जागरूक करता है। उनकी जयंती के अवसर पर उनके विचारों को याद किया जाता है और समाज में उनकी शिक्षाओं को फैलाने के लिए प्रेरित करने का काम किया जाता है।इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री हीरा बिष्ट, लव शर्मा, तरूण नैयर, आशु चौधरी, मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, प्रभात आर्य, संदीप प्रधान, जोगेंद्र मावी, अजय मलिक, नवजोत वालिया, विरेंद्र सिंह, संजय संतोषी, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *