अधिक से अधिक उठाएं सरकारी योजनाओं का लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता महिला मोर्चा की ओर से घर-घर जाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने आमजन से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
मंगलवार को पदााधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर में जाकर उनसे योजना के अनुभव साझा किए। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार प्रत्येक व्यक्ति के हित को देखते हुए योजनाएं चला रही है। ऐसे में हमें अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। अभियान के दौरान आमजन को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मीनू डोबरियाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रजनी बिष्ट, जिला महामंत्री लक्ष्मी नेगी, पार्षद नीरूबाला खंतवाल, आशा ध्यानी, मानेश्वरी बिष्ट, सुमनलता, लखपति, लक्ष्मी नेगी, माया शाह, किरन राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *