रैली निकालकर नशे के दुष्प्रभाव बताए

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में एंटी ड्रग्स सेल के तहत नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। छात्रों ने जन-जन का यही संदेश नशा मुक्त हो अपना देश, ज्ञान हमें फैलाना है, नशे को मार भगाना है, नशा एक अभिशाप है, देश को आगे बढ़ाना है नशे को दूर भगाना है आदि नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डा. विदया राय, कार्यक्रम की संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर राज ममता, डॉ. सुशील भाटी, रमेशचंद्र, ऋषिकांत, आशा आर्य आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *