बारिश से हुए नुकसान का जायजा लें अधिकारी, करें उचित कार्रवाई : विस अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विगत दिनों में हुई बारिश के कारण कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। जिसका संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द से जल्द नुकसान का जायजा लेते हुए उसके मरम्मत के निर्देश दिए हैं। साथ ही रविवार को अपने निजी स्टाफ को भी नुकसान का जायजा लेने के लिए विभिन्न स्थानों पर भेजा।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने निजी स्टाफ जनसंपर्क अधिकारी मनीराम शर्मा एवं उपसूचना अधिकारी उत्कर्ष रमन को क्षेत्र में नुकसान वाले स्थानों का जायजा लेने के निर्देश दिए। निजी स्टाफ द्वारा भी कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान के बारे में विधानसभा अध्यक्ष को जानकारी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी, एसपी, सहित सभी अधिकारियों को आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लेने एवं व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्रवासियों से भी आग्रह किया है कि अनावश्यक रूप से नदी एवं गदेरों के किनारे जाने से बचें। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण जहां भी नुकसान होता है उसके लिए तत्काल आपदा प्रबंधन एवं पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *