आरोपी चिकित्सक पर कार्रवाई को लेकर दिया धरना

Spread the love

रुद्रपुर। प्रसव के दौरान हुई नूरनिशा की मौत के मामले में परिजनों ने कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू की अगुवाई में पुलभट्टा थाने के गेट पर धरना दे दिया। पनेरू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम नहीं किया गया तो वह बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना देंगे। बीती 19 सितबंर को सिरौली कला निवासी नूरनिशा की डिलीवरी के दौरान सिरौली स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। नूरनिशा के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलभट्टा में तहरीर दी थी। परिजनों की शिकायत को पुलिस ने सीएमओ के कार्यालय में भेज दिया था। मंगलवार को परिजनों ने पुलभट्टा थाने के गेट के सामने धरना देकर आरोप लगाया कि आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पनेरू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शाम तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा गया तो वह बुधवार से पुलभट्टा थाना परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *