रैली निकालकर की वन्य जीवों के संरक्षण की अपील

Spread the love

टिहरी। वन विभाग और हंस फाउंडेशन की ओर से वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वन्य जीव सप्ताह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को वन्य जीवों के प्रति जागरुक किया। शनिवार को वन विभाग टिहरी और हंस फाउंडेशन की ओर से लंबगांव के रजाखेत में 1 से 7 अक्तूबर तक चलने वाले वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ हुआ। सुरक्षा सप्ताह का प्राथमिक उद्देश्य विलुप्त होने के संकट और वन्यजीवों के महत्व पर ध्यान आकर्षित करना है। इसके साथ ही, इस आयोजन का उद्देश्य दुनिया की जैव विविधता के महत्व और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करने की आवश्यकता को पहचानना है। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगों को पारिस्थितिकीय तंत्र में वन्य जीवों के महत्व के लिए संदेश देते हुए जागरुक किया। वक्ताओं ने कहा कि वनाग्नि काल मे वनों में लगने वाली आग से वन्य जीव एवं मानव जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ रहे है तथा मानव व वन्य जीवों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा सप्ताह एक प्रयास है, जो वन्यजीव संसाधनों के संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाता है। यह लोगों को अपनी जीवन शैली में बदलाव करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है जो उनके कार्बन पदचिह्न और प्रति पर इसके हानिकारक प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। इसी क्रम में राज्य भर में 1 से 7 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *