खेल के माध्यम से दिखाई प्रतिभा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पदमपुर मोटाढांक स्थित नवयुग पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल समारोह का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान बच्चों ने खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन प्राथमिक वर्ग के चम्मच दौड़, बौरी दौड़, बैलून दौड़ व 50 मीटर दौड़ खेलों में नन्हुे छात्रों ने दम-खम दिखाया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि खेलो से जीवन में अनुशासन व मानसिक विकास के साथ ही सकारात्मक प्रतियोगिता व सहभागिता का भावना का विकसित होता है। खेल संयोजक प्रतिमा और संतोष ध्यानी ने जानकारी देते हुए कहा कि स्पोर्टस मीट व अन्य प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सदन को सत्र के अंत में विक्ट्री कप से नवाजा जायेगा। खेल सप्ताह के आने वाले दिनों में जूनियर व सीनियर वर्ग में अपने-अपने सदन के लिए उम्दा प्रदर्शन कर विक्ट्री कप पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगें। विद्यालय के संस्थापक हुकुम सिंह नेगी ने जानकारी दी कि नवयुग विद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ खेलो को भी उत्साहवर्धन के लिए कोटद्वार क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *