तल्लीताल थानाध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ की बैठक

Spread the love

नैनीताल। तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस नशेड़ियों पर लगाम कसे साथ ही बाहर से आने वाले लोगों, मजदूरों का सत्यापन किया जाए। रविवार को तल्लीताल थाने में थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व अन्य लोगों के साथ बैठक कर थाना क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे की समस्या के बारे में बताते हुए नशेड़ियों पर लगाम कसने की बात कही। साथ ही बिना सत्यापन शहर में राह रहे बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा शहर में यातायात समस्या के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान एसओ सागर ने कहा कि उनका फोकस नशेड़ियों व नशे के व्यापारियों की धर पकड़ करना रहेगा। कहा कि अवैध शराब, चरश व स्मैक बिक्री जानकारी होने पर पुलिस को जरूर बताएं। इस दौरान एसआई दीपक बिष्ट,व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह, महासचिव अमनदीप सिंह, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी व पूरन मेहरा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *