तमन्ना भाटिया इन 5 फिल्मों से करेंगी राज, एक पर एकता कपूर लगाएंगी बड़ा दांव

Spread the love

तमन्ना भाटिया न सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड में भी लोकप्रिय हैं। भले ही हिंदी फिल्मों में उनकी दाल न गली हो, लेकिन अपनी खूबसूरती और डांस से वह हिंदी भार्षी दर्शकों को भी अपना दीवाना बनाने में सफल रही हैं। स्त्री 2 के गाने आज की रात से तमन्ना ने इंटरनेट पर खूब तहलका मचाया। तमन्ना की कई फिल्में दर्शकों के बीच आएंगी। पिछली बार ओडेला 2 में शिवभक्त बनीं तमन्ना की कौन-सी फिल्में आने वाली हैं, आइए जानते हैं।
एकता कपूर की हॉरर फ्रेंचाइची रागिनी एमएमएस बहुत लोकप्रिय है। अब इस फ्रेंचाइजी में तमन्ना की एंट्री हो गई है। रागिनी एमएमएस 3 में वह लीड रोल निभाएंगी। ऐसी खबरें हैं कि एकता तीसरी किस्त को फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनाना चाहती हैं और इस पर मोटा पैसा भी लगाएंगी। एकता ने जब तमन्ना को इसकी कहानी सुनाई तो वो इस तरह की हॉरर थीम सुनकर हैरान रह गईं। ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी फॉर्मेट पर आधारित होगी।
तमन्ना की आने वाली फिल्मों में रोमियो भी शामिल है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेता शाहिद कपूर के साथ बनने वाली है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी, जो इस साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों का रुख करेगी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म पर साजिद नाडियाडवाला पैसा लगा रहे हैं। रिलीज से पहले इसका प्रचार भी जोर-शोर से होगा।
तमन्ना को रेंजर में भी अहम भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म के हीरो अजय देवगन हैं, जो तमन्ना के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं। पहली बार उन्होंने साजिद खान की फिल्म हिम्मतवाला में काम किया था, जो सुपरफ्लॉप रही थी। रेंजर का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं, जिन्होंने अक्षय कुमार की सफल फिल्म मिशन मंगल का निर्देशन किया था। संजय दत्त इस फिल्म में विलेन बने हैं, जो पहली बार पर्दे पर अजय से भिड़ते दिखेंगे।
तमन्ना जल्द ही निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म में दिखाई देंगी, जिसमें उनकी जोड़ीदार जॉन अब्राहम होंगे, जिनके साथ उन्हें पहले फिल्म वेदा में देखा गया था। यह फिल्म पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया की बायोपिक है, जिसमें तमन्ना उनकी पत्नी प्रीति मारिया का किरदार निभाएंगी। उधर एकता कपूर की फिल्म वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में तमन्ना अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म 15 मई, 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *