वालीबॉल में तनुज, बैडमिंटन में निकिता ने मारी बाजी

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीकोट गंगानाली स्थिति सीडीएस विपिन रावत स्टेडियम में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकासखंड खिर्सू के ग्रामीण क्षेत्र के 14-23 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता क शुभारंभ राइंका खण्डाह के प्रधानाचार्य आरपी बडोनी ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में 14 से 17 आयु वर्ग बैटरी टेस्ट बालीबॉल प्रतियोगिता में तनुज पुरी प्रथम, अर्जुन सिंह द्वितीय रहे। 19 से 21 आयु वर्ग की बैंडमिंटन प्रतियोगिता में निकिता व कबड्डी में संजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आरपी बडोनी ने बताया कि 16 और 17 को नगर निगम क्षेत्र के प्रतिभागियों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस मौके पर जयकृत भंडारी, रामेश्वर रावत, नवीन नेगी, विवेक कपरवाण, पदमेंद्र लिंगवाल, चंद्र मोहन बिष्ट, पूनम जैन, पूजा जोशी, विपिन गौतम, संध्या गोस्वामी, दीवान सिंह, रावत, मनीष कोठियाल, दलबीर सिंह, राकेश कुमार, मनवर सिंह पंवार, केशर कोटियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *