निबंध प्रतियोगिता में कक्षा छह से तनुश्री रही प्रथम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर में हरेला पर्व पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा छह से तनुश्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने शिरकत कर अपना हूनर दिखाया। प्रधानाचार्य लोकेंद्र अण्थ्वाल व प्रतियोगिता विभाग के प्रमुख राहुल भाटिया ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से तनुश्री, अनन्या ध्यानी व केशव चतुर्वेदी, कक्षा सात में आयुष रावत, अभिनव व सक्षम जुयाल, कक्षा आठ में मानवी सैनी, प्रियंका अग्रवाल व दीप्ति शर्मा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नौ में जीतू, साक्षी पुसोला व दिया गुसाईं, कक्षा दस में नेहा जुयाल, प्रज्ञा देवरानी व अनुष्का रावत, कक्षा 11 से सलोनी, अनन्या रावत व आयुषी और कक्षा 12 में पीयूष शर्मा, नमन जुयाल व राहुल घनशाला ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर रोहित बलोदी, अनिल कोटनाला, राजन शर्मा, शिवराम, गौरव बुडाकोटी, अनिल भटनागर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *