तपोवन आपदा में लापता लोगों की खोजबीन को अभियान जारी

Spread the love

रेस्क्यू कार्यों की मानिटरिंग कर रही डीएम स्वाति एस भदौरिया
जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली। तपोवन आपदा मे लापता हुए लोगों की खोजबीन अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया रेग्यूलर प्रभावित क्षेत्रों मे रेस्क्यू कार्यों की मानिटरिंग कर रहे है।
मंगलवार को रैणी में संचालित रेस्क्यू कार्यो का मौका मुआयना करते हुए जिलाधिकारी ने रेस्क्यू टीम को मुख्य स्थल के अलावा चार अलग-अलग स्थानों पर लापता लोगों की तलाश करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सर्च टीम को प्रत्यक्षदर्शियों, स्थानीय लोगों एवं परिजनों से जानकारी लेते हुए जहां भी लोगों के दबे होने संभावना है। वहां पर मलबे की खुदाई कर तलाश की जाए। साथ ऋषि गंगा नदी तक एप्रोच बनाकर नदी तटों पर फैले मलबे से भी खोजबीन करने को कहा।
वही तपोवन टनल में भी रेस्क्यू कार्य युद्धस्तर पर जारी है। तपोवन बैराज साइट पर चल रहे रेस्क्यू कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने बैराज से पानी निकासी हेतु तीव्र गति से कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि बैराज मे भरे मलबे में भी लापता लोगों ढूढ़ खोज की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा में लापता 206 लोगों में से अभी तक 58 लोगों के शव विभिन्न स्थानों से बरामद हुए है। साथ ही दो लोग पहले जिन्दा मिले थे। अब 146 लोग लापता चल रहे है। जिनकी तलाश जारी है। अभी तक 31 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। वही बालखिला और मैठाणा से एक एक मानव अंग बरामद किया गया। मंगलवार को मिले शवों की शिनाख्त इस प्रकार है। अनिल पुत्र थेपा निवासी कालसी देहरादून तथा राहुल पुत्र कृष्ण किशोर निवासी बड़कोट देहरादून के रहने वाले थे। वही मंगलवार को 1 मानव अंग का नियमानुसार 72 घंटे बाद अंतिम दाह संस्कार किया गया। जिला प्रशासन की ओर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राशन किट, मेडिकल एवं अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की नियमित आपूर्ति करायी जा रही है। आपदा प्रभावित सीमांत क्षेत्र के सभी 13 गांवों में विद्युत और पेयजल व्यवस्था सुचारू हो चुकी है। प्रभावित परिवारों में अब तक 529 राशन किट बांटे जा चुके हैं। अब तक कुल 1580 लोगों का उपचार किया जा चुका है। इधर-उधर फंसे 445 लोगों को हैली से उनके गतंव्य तक भेजा गया। प्रभावित गांवों में हालात सामान्य होने लगे है।
फोटो 9 संलग्न है।
फोटो 9 का कैप्शन:-आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करती डीएम स्वाति एस भदौरिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *