तरंगिनी क्लब ने छात्रों को पोषण किटें दीं

Spread the love

नई टिहरी : टीएचडीसी ने शुक्रवार को तरंगिनी महिला ऑफिसर्स क्लब के सहयोग से प्रतापनगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में पोषण कीटों का वितरण किया। पोषण किटों का वितरण करने का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। कस्तूरबा गांधी छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को पोषण आहार किट का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ तरंगिनी महिला आफिसर्स क्लब की अध्यक्षा विजया जोशी ने किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विजया जोशी ने कहा कि जिस प्रकार टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती है। उसी प्रकार तरंगिनी महिला आफिसर्स क्लब के सदस्यों द्वारा भी समय-समय पर जरुरतमन्द लोगों तथा विद्यालयों में पड़ने वाले निर्धन छात्र-छात्राओं को आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार की आवश्यक वस्तुओं में खाद्य सामग्रियों का वितरण, कपड़े, ड्रेस व पुस्तकों आदि को भी उपलब्ध कराते हैं। बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को अपने पोषण एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए पौष्टिक आहार एवं ताजा भोजन का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से पढ़ाई के साथ-साथ योग और ध्यान तथा खेलों पर भी फोकस करना चाहिए। विजया जोशी ने छात्रावास के रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए कस्तूरबा गांधी छात्रावास की वार्डन निशा कोठारी की सराहना की। भविष्य में तरंगिनी महिला आफिसर्स क्लब द्वारा सहायता करने का भी आश्वासन दिया। छात्रावास के बच्चों द्वारा तरंगिनी महिला आफिसर्स क्लब के पदाधिकारियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस अवसर पर तरंगिनी महिला आफिसर्स क्लब की उपाध्यक्षा विभा सिंह, कोषाध्यक्ष दीपा मित्तल, क्लब सदस्य सस्मिता शाहू, टीएचडीसी सीएसआर विभाग के सामाजिक अधिकारी अदिती भट्ट, केएस पंवार, छात्रावास की वार्डन निशा कोठारी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *