तीन साल में जिले को क्षयरोग मुक्त कनाना लक्ष्य

Spread the love

बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि अगले तीन वर्षो में जिले को क्षयरोग मुक्त करना लक्ष्य है। जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए। चिह्निकरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। गुरुवार को एक पैसेले में आयोजित गोष्ठी में डीएम ने कहा कि विश्व के टीबी मरीजों में 25 प्रतिशत मरीज भारत में हैं। जिसमें मृत्य दर भी अधिक है। मरीजों से नियमित दवाएं लेनी होगी। खासी होने पर तुरंत चिकित्सालय में आना होगा। स्वास्थ विभाग क्षयरोग जागरूकता अभियान चलाएगा। चिकित्सकों, पैरामेडिकल व आशा वर्कर को प्रशिक्षण देगा। टीबी वैक्ट्रीयल बीमारी है। हवा से भी फैलती है। मुख्य चिकित्साधिकारी ड़ सुनीता टम्टा ने कहा जिले में 386 टीबी मरीज थे। 291 का उपचार चल रहा है। इस वर्ष जनवरी से मार्च तक 82 नए चिह्नित किए गए। सरकार मुफ्त जांच और दवा दे रही है। निक्षय पोषण योजना में पांच सौ रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। बैठक में वरिष्ठ क्षयरोग चिकित्साधिकारी ड़ एनएस टोलिया, एमओ ड़ शिवांगी, जिला कार्यक्रम समन्वयक अमित तिवारी, मनोज पाठक, देवकी नंदन कुनियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *