लोगों को सिखाया इको ब्रिक बनाने का तरीका

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को इको ब्रिक बनाने के तरीके सिखाए गए। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करना होगा।
नगर निगम की आईईसी की ओर से इको ब्रिक चैलेंज अभियान चलाया गया। अभियान में आमजन के साथ ही स्कूली बच्चों ने भाग लिया। सदस्यों ने कहा कि इको ब्रिक अनुपयोगी प्लास्टिक से मनाया जाता है। इससे हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। कहा कि इको ब्रिक को एकत्रित कर प्रथम इको बैंच मुक्तिधाम के गेट के समीप बनाया गया है। इस इको बैंच को बनाने के लिए 435 प्लास्टिक बोतल जिसमें प्लास्टिक रैपर का उपयोग किया गया है। इस मौके पर नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, रेखा गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *