राइंकॉ शंकरपुर के छात्रों को दी नशे से दूर रहने की सीख

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड यूथ क्लब ने राजकीय इंटर कॉलेज शंकरपुर में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की सीख दी। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटका, अफीम, कोकीन आदि नशीली चीजों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
संस्था के प्रदेश प्रभारी उमाशंकर बिष्ट ने कहा कि नशे को ना और जिंदगी को हां कहना भी एक देशभक्ति है। नशे के सेवन से शरीर, आत्मा, पैसा, प्रतिष्ठा व चरित्र तीनों का नाश होता है। हर नागरिक को इस जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए कि हमारा देश, समाज व परिवार सदैव नशामुक्त रहे। प्रभारी प्रधानाचार्य डा. हाकिम सिंह ने संस्था के पदाधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर बीएन शर्मा, डा. नारायण अग्रवाल, संतोष कुमार तिवारी, आरसी शर्मा, अभिनंदन अमोली, संतोष सिंह महर, एनसी सोराड़ी, नीलम जोशी, अनिल सुंद्रियाल, हेमंत यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *