छात्रों को बताई संसदीय परंपराओं की सीख और समझ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राजकीय महाविद्यालय सतपुली, खैरासैंण में शुक्रवार को युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों को संसदीय परंपराओं की सीख और समझ के बारे में अवगत कराना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. अवधेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि युवा संसद जैसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को संवाद, वाद-विवाद तथा नीति निर्माण की वास्तविक प्रक्रिया से परिचित कराते हैं, जिससे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक और नेतृत्वकर्ता तैयार होते हैं। कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को सीखने का मौका मिलता है। भविष्य में वे राजनीतिक क्षेत्र में भी करियर बना सकते हैं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने लोकसभा की कार्यवाही का अनुकरण करते हुए प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक प्रस्तुति, विपक्ष की प्रतिक्रिया और स्पीकर की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री पद पर ईशा, रक्षा मंत्री राघव, गृह मंत्री अंजलि, महिला एवं बाल विकास मंत्री आंचल, शिक्षा मंत्री शुभम सिह ने सरकार का पक्ष मजबूती से रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही नेता प्रतिपक्ष के रूप में गंगा और संतोष कुमार ने भी सरकार से सवाल जवाब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विद्यार्थियों ने महंगाई, बेरोजगारी, डिजिटल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, आतंकवाद, पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया। स्पीकर के रूप में स्नेहा ने सदन का सफल संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *