जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षाओं की तैयारी के गुर सिखाए गए।
राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी व हिंदी सहित अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह चौहान व डा. पदमेश बुड़ाकोटी ने बच्चों को परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताया। कहा कि विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। अपने विषय पर अच्छे से पकड़ बनाएं। हमारा ज्ञान केवल नंबर लाने तक ही सीमित न रहें। पढ़ाई का समय निर्धारित कर पूरी मेहनत करें। इस मौके पर शिक्षक मुकेश रावत, मनमोहन सिंह चौहान, दीपक नैटियाल, सीतांशु खुगशाल, डबल सिंह रावत, देवेंद्र कुमार रावत, नेत्रपाल सिंह, सरिता रौतेला, मनमोहन सिंह रौतेला, श्रीचंद्र तिवारी, संतोष नेगी, अनूप नेगी, जयकृत नेगी आदि मौजूद रहे।