पत्थरों में आर्ट बनाने के सिखाए गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कालेज में चल रहे समर कैंप में शुक्रवार को बच्चों को पत्थर में की जाने वाली अलग-अलग आर्ट के बारे में समझाया गया।
नगर निगम के शिवपुर निवासी मेघना मैंदोला ने बच्चों को छोटे पत्थर में किस तरीके से रंग कर उसे खूबसूरत बनाने पर प्रैक्टिकल कर बताया। रंग के प्रकार और ब्रश के साइज को समझने के बाद स्कूल परिसर में पड़े एक पत्थर पर खूबसूरत कलाकृति उकेर कर उन्होंने बच्चों को स्वयं को अभिव्यक्त करने की इस विधा का ज्ञान दिया। इस पर शिक्षक व कैंप संचालक संतोष सिंह नेगी ने मेघना मैंदोला का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक अनूप नेगी, सुनीता शाह, भारत सिंह और रजनी देवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *