स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : ट्रू फ्रेंड्स चैरिटेबल ट्रस्ट कोटद्वार द्वारा आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज बिलखेत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के मेवालाल गौउ़ एवं रिंकी देवी, डॉ. विजेन्द्र ने छात्रों को स्वास्थ्य, शिक्षा सम्बन्धी जानकारी दी।
इस मौके पर पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा ने छात्र-छात्राओं को कानून संबंधी जानकारी दी। साथ ही बाल अपराध, नशीली दावों के दुष्प्रभाव एवं नालसा सालसा एवं डालसा की योजनाओं के बारे में बताया। थाना प्रभारी सतपुली दिनेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियम, साइबर क्राइम तथा अन्य कानून संबंधी जानकारी दी। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे मे विस्तार रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असावधानी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इन दिनों सड़क दुर्घटना काफी बढ़ गई हैं। सड़क पर चलने वाले सभी चालकों को यातायात सिंबल पर ध्यान देना जरूरी है। इससे बचने के लिए दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करे। पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी जिंदगी से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय अपने साथ संबंधित कागजात जरूरी रखे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य देवेश नैथानी, वंदना नैथानी, प्रमिला ध्यानी, आरती, सती, लक्ष्मी नेगी, प्रेमलता द्विवेदी, रघुवीर सिंह रावत, साहिल बिष्ट, संदीप सिंह, पुलिसकर्मी संजय पाल सिंह, टीकम सिंह चौहान सहित कर्मचारी व छात्र उपस्थित रह।े कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सदस्य मेवालाल गौड़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *