हंगामे के बीच लोकसभा में कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, आयकर (संख्याक 2) विधेयक पारित

Spread the love

नई दिल्ली , लोकसभा में विपक्षी दलों के हंगामे के बीच सोमवार को कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2025 और आयकर (संख्याक 2) विधेयक, 2025 ध्वनिमत से पारित हो गए। दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न चार बजे सदन के समवेत होते ही पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2025 को पारित कराने का प्रस्ताव रखने को कहा। श्रीमती सीतारमण ने इसका प्रस्ताव किया और उसके बाद उन्होंने इसे पारित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस बीच विपक्षी सदस्य सत्तापक्ष पर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ‘वोट चोरीÓ के आरोप लगाते हुये हंगामा करते रहे।
हंगामे के बीच ही श्रीमती राय ने वित्त मंत्री से आयकर (संख्याक 2) विधेयक, 2025 पारित कराने का प्रस्ताव रखने को कहा। इसके बाद श्रीमती सीतारमण ने विधेयक पारित कराने का प्रस्ताव रखा। यह विधेयक भी बिना किसी चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। हंगामा जारी रहने के दौरान ही दोनों विधेयकों के पारित किये जाने के बाद श्रीमती राय ने सदन की कार्यवाही मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *