साठ किलो गांजे के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। साठ किलो गांजे के साथ राजपुर थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी टैक्सी से मेरठ और मुजफ्फरनगर से प्रत्येक तीन से दिन चार दिन में गांजा लाकर यहां सप्लाई कर रहा था। उसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर थाना पुलिस को गांजा तस्कर के कार से पहुंचने की सूचना मिली। आरोपी को ओल्ड मसूरी रोड पर सीएसआई तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। टैक्सी नंबर की किया कार में आरोपी सवार था। कार से पुलिस ने 60 किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू उम्र 32 वर्ष निवासी सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी पश्चिमी यूपी के मेरठ और मुजफ्फरनगर जिले के अलग-अलग स्थानों से गांजा जावेद नाम के तस्कर से खरीदकर लाता है। आरोपी से पता लगा कि जावेद बिहार से कंटेनरों में गांजा मंगवाकर सप्लाई करता है। पुलिस आरोपी जावेद की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *