चम्पावत। वाहनों के प्राइवेट फिटनेस के विरोध में टैक्सी चालकों और संचालकों ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने पूर्व की तरह ही फिटनेस सर्टिफिकेट परिवहन विभाग से जारी करने की मांग की। चम्पावत में सोमवार को टैक्सी चालकों और स्वामियों ने प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि टैक्सी चालकों और स्वामियों ने कर्ज लेकर टैक्सियां खरीदी हैं। टैक्स और इंश्योरेंश बढ़ जाने से टैक्सी मालिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में टैक्सी वाहनों की फिटनेस का कार्य निजी कम्पनी को दे दिया गया है। उनहोंने ठेकेदार से प्राइवेट फिटनेस का कार्य वापस लिए जाने की मांग उठाई। टैक्सी यूनियन कुमाऊं महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट और टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाला सिंह भंडारी के नेतृत्व में ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने वालों में कपिल कुमार, राकेश सिंह, मदन सिंह, रिंकू यादव, नीरज बिनवाल, नंदकिशोर, कुंवर सिंह, बलवंत सिंह, नारायण सिंह, भुवन पांडेय, दीपक सिंह, सुरेश चंद्र, रोशन कुमार, किशन राम, राकेश राय, विजय कुमार, पप्पू सेठी, नारायण राम, विशन सिंह, चंचल सिंह, सुमित नरियाल, कमल किशोर, दरबान ढेक आदि टैक्सी संचालक शामिल रहे।