टैक्सी चालकों ने सड़क के गड्ढ़ों को भरा, विभाग को दिखाया आईना

Spread the love

चमोली()। सड़क की बदहाल स्थिति को जब पीएमजीएसवाई ठीक नहीं कर पाया तो टैक्सी चालकों ने खुद ही सड़क के गड्ढ़े भरे। चालकों ने सीमेंट और कंक्रीट भर कर सड़क को आवाजाही योग्य बनाया। बीते वर्ष अगस्त-सितंबर की भारी बारिश व आपदा से हिमनी-बलाण सड़क में एक माह से अधिक यातायात बाधित रहा। विभाग की नियमित देखरेख नहीं होने से कालीताल से ऊपर इस सड़क का करीब 70 मीटर हिस्सा आवाजाही के लिए खतरनाक बना हुआ है। टैक्सी चालकों ने बताया कि कई बार इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई। लेकिन विभाग ने गड्ढ़ों को नहीं भरा। जिस कारण सड़क में बड़े गड्ढ होने से खतरा बना है। बलाण के गाेविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को वाहन चालक व वाहन स्वामी लक्ष्मण सिंह, देव सिंह, भुवन सिंह, लखपत सिंह, अर्जुन सिंह आदि कई ने चार कट्टे सीमेंट व कंक्रीट से सड़क के गड्ढ़ों को भरा गया। यहीं नहीं सड़क में पड़े पत्थर व वोल्डरों को भी हटाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कालीताल से उपर दो किमी सड़क की स्थति खतरनाक बनी हुई है। कई बार विभाग को बताने के बाद भी इस सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। वहीं इस बारे में पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता प्रदीप पंवार ने बताया कि पूर्व में सड़क का मलबा हटाया गया था। शीघ्र मशीन भेजकर सड़क ठीक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *