टैक्सी स्टैंड के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

Spread the love

चमोली। रामगंगा टैक्सी यूनियन द्वारा लंबे समय से क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी व उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र द्वारा प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया। मेहलचौरी के समीप बछुवाबांण मार्ग पर प्रस्तावित स्थल को टैक्सी स्टैंड के लिए उपयुक्त पाया गया। जिसके लिए स्थल पर ही उपजिलाधिकारी को राजस्व अभिलेखों के अनुसार भूमि श्रेणी का पता कर राजस्व संबधी औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर डॉ. अवतार सिंह नेगी, मंगल सिंह, दान सिंह, मुकेश पटवाल व राम सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *