छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखंड एकेश्वर क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय इंटर कालेज श्रीकोटखाल में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों के नियमित अभ्यास से छात्राएं इतनी सक्षम हो सकती हैं कि किसी भी आपात स्थिति में स्वयं का बचाव कर सकें। उन्होंने मार्शल आर्ट, कराटे की तकनीक दिखाते हुए समझाया कि खतरे की स्थिति में सामने वाले को किस प्रकार रोकें।
प्रशिक्षण में राष्ट्रीय समन्वयक अंकुर श्रीवास्तव ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मार्शल आर्ट, कराटे आदि की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीकियों का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा का ज्ञान बेहद आवश्यक है। घर से बाहर निकलते समय कई बार छात्राएं असुरक्षित महसूस करती हैं, पर प्रशिक्षण उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। यह अभ्यास उन्हें बिना डर के जीवन जीने का आत्मविश्वास देगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डा. विजेन्द्र सिंह, जिला प्रशिक्षक कराटे विजय सिंह, अंकित पाठक, स्कूल के प्रधानाचार्य संजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *