चयनित खो-खो खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाए

Spread the love

रुद्रपुर। कर्नाटक में होने वाली 33वीं सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए बालक-बालिकाओं का 10 दिवसीय र्केप का आयोजन किया गया। इसमें चयनित खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाए गए। कर्नाटक में 33वीं सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसके लिए हरिद्वार में आयोजित स्टेट चौंपियनशिप कार्यक्रम में चयनित 20-20 बालक-बालिकाओं के लिए निकटवर्ती राधकांतपुर गांव में 10 दिवसीय खो-खो खेल शिविर का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों का चयन किया गया। उत्तराखंड खो-खो संघ के महासचिव रजत शर्मा व कोच भारती गरवाल के नेतृत्व में चयनित खिलाड़ियों ने खेल के गुर सीखे। शिविर के समापन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, ग्राम प्रधान मुकेश राणा, त्रिनाथ बिश्वास, सुदर्शन बिश्वास, प्रदीप बोरा, मनोज सामंत, उमा पानू, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *