योग से निरोग रहने के सिखाएं गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जशोधरपुर स्थित महादेव सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को योग से निरोग रहने की जानकारी दी गई।
आयोजित शिविर में 65 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। शिविर का शुभारंभ आयुर्वेदिक चिकित्सालय चिकित्साधिकारी डा. अजय सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए हमें अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। डा. अजय सिंह नेगी ने आयुर्वेद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए नियमित आदर्श दिनचर्या का पालन करना आवश्यक है। समाज सेविका इंदु नौटियाल ने योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार केमनी ने समाज में आवश्यक पंच परिवर्तनो, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी का भाव व पर्यावरण संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *