ग्रामीणों को सिखाएं बेहतर खेती के गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) की ओर से ग्रामीणों को खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कहा कि आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीणों को स्वरोजगार को अपनाना चाहिए।
राजकीय इंटर कालेज दुगड्डा में माटी जैव विविधता संरक्षण व सामाजिक शोध संगठन देहरादून की ओर से यूकास्ट के सहयोग से कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में ग्रामीणों को मशरूम उत्पादन के साथ ही औषधीय पौधों को उगाने के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि बहुत कम लागत में ग्रामीण बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। खंड विकास अधिकारी बीडी रतूड़ी ने कहा कि ग्रामीणों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। ग्रामीणों को स्वरोजागर से जोड़ने के लिए भी सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक संगीता, डा. अंकिता राजपूत, डा. वेदप्रकाश, सुनील कुमार, डा. अंकिता राजपूत, डा. जोखन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *