जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शुक्रवार को अग्निशमन विभाग से विभिन्न प्रतिष्ठानों में अभियान चलाते हुए वहां कार्यरत कर्मियों को आग से बचाव के तरीके बताएं। कहा कि आग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए आमजन का जागरूक होना अति आवश्यक है। इस दौरान प्रतिष्ठानों में लगे दमकल यंत्रों की भी जांच की गई।
अग्निशमन सप्ताह के तहत अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने शहर के प्रतिष्ठानों में अभियान चलाया। टीम ने प्रतिष्ठानों में उपकरणों की जांच करत हुए इन्हें कार्यशील स्थिति में रखने की अपील की। कहा कि कभी भी इन उपकरणों की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में मुसीबत के समय इनका उपयोग हो इसके लिए इनकी देखरेख करते रहे। अभियान के दौरान प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों को भी उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि आग की घटना होने पर कर्मी इसका आसानी से प्रयोग कर सकते हैं। कर्मियों को आग से बचाव के संबंध में पंपलेट भी वितरित किए गए। कहा कि हमें आग से बचाव की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। आग से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना आवश्यक है।