जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव-2 की प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजलि डुडेजा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान चर्चित नन्हें ढोल वादक प्रियांशु और हिमांशु ढोल दमाऊ के साथ शिक्षिका को स्थानीय लोगों के साथ संकुल केंद्र पांचाली तक छोड़ने गये। बता दें कि शिक्षिका अंजलि डुडेजा 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगी।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में मुख्यातिथि द्वारीखाल ब्लॉक प्रशासक एवं प्रमुख प्रशासक संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजली डुडेजा को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र ओढ़कर कर सम्मानित किया। इस मौके पर समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने कहा कि शिक्षिका अंजलि डुडेजा विद्यालय के बच्चों के लिए तो समर्पित थी। साथ ही समाजिक सरोकारों में भी उनका विशेष योगदान रहता था। वह एक बेहतर कवियत्री के अलावा एक एथलीट भी थी। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीता है। शिक्षिका अंजली डूडेजा ने सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े शिक्षक/शिक्षिकाओं व विदाई समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सहायक अध्यापिका विनीता गुसांई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल, समाजिक कार्यकर्ता अशोक रावत, राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका लक्ष्मी नैथानी, प्रभारी प्रधानाचार्य राइका दिउसी दीनदयाल सिंह, ग्राम पंचायत प्रशासक संतोषी देवी, ग्राम पंचायत प्रशासक धारी मदन सिंह रावत, ग्राम पंचायत प्रशासक ओलना श्रीमोहन, समाजिक कार्यकर्ता अजय पटवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक प्रेम प्रकाश कुकरेती ने किया।