राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक दौलत सिंह गुंसाई को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय शिक्षक संघ जनपद शाखा पौड़ी की ओर से शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक दौलत सिंह गुंसाई को स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
संगठन कार्यालय कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दौलत सिंह गुंसाई को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलना पूरे प्रदेश के शिक्षकों के लिए गर्व की बात है, क्योंकि उनके द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं दुर्गम ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को साथ में लेकर विज्ञान से संबंधित कई नवाचार प्रयोग करने के बाद यह पुरस्कार मिला है। पूर्व जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि दौलत सिंह गुंसाई एवं प्रदेश में कई शिक्षक ऐसे हैं जो लगातार नए-नए प्रयोगों से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और यह हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इस मौके पर दौलत सिंह गुंसाई ने कहा कि छात्र को केंद्र बिंदु मानते हुए नवाचार प्रयोग करने से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। कार्यक्रम में जिला मंत्री बिजेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान, प्रधानाचार्य मुकेश रावत, डा. पद्मेश बुड़ाकोटी, आशीष खारवाल, धीरेंद्र सिंह रावत, डबल सिंह रावत, प्रशांत बडोला, हरीश जोशी, संजय रावत, बिजेंद्र तोमर, सत्येंद्र रावत, सुभाष बिष्ट, परितोष रावत, संदीप बिष्ट, अनूप रावत, सीतांशु कुकशाल, जयकृत नेगी, अजय नेगी, आनंद सिंह रावत, गजेंद्र रावत, प्रेरणा नेगी, रतन सिंह रावत, विनोद पंत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *