कार खाई में गिरने से शिक्षक की मौत

Spread the love

 

नई टिहरी। घनसाली के घुत्तू घनसाली मोटर मार्ग पर सोमवार रात कार को एक कार अनियत्रिंत होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। तहसील प्रशासन ने मृतक का शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी पिलखी भिजवाया है। घनसाली के तहसीलदार महेशा शाह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे पूरण सिंह तोपवाल (48) पुत्र थेपड़ सिंह, निवासी ग्राम देवथ तहसील घनसाली अपनी कार से घुत्तु से धोपड़धार की ओर जा रहे थे। धोपड़धार के पैरावाड़ा नामे तोक में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने पूरण सिंह को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया कि पूरण सिंह राजकीय इंटर कलेज धोपड़धार में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। दुर्घटना के दौरान पूरण सिंह कार में अकेले सवार थे। बताया कि मौके पर मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भेजा दिया गया है और दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *