सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नैनीडांडा प्रखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज चैड़-चैनपुर में तैनात एक शिक्षक की रामनगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शिक्षक की मौत की सूचना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
राजकीय इंटर कालेज चैड़-चैनपुर में तैनात शिक्षक प्रेम सिंह (56) मूल रूप से रामनगर तहसील के अंतर्गत कामदेवपुर (हल्दुआ) के निवासी थे। बुधवार को वह अपनी बाइक पर सवार हो रामनगर से कामदेवपुर की ओर आ रहे थे। इस बीच रास्ते में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। आसपास मौजूद लोग उन्हें उपचार के लिए नजदीकी निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही विद्यालय के साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक का मौहाल छा गया। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष दीनदयाल कंडारी, चैड़ निवासी धनपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जेएस नेगी सहित तमाम क्षेत्रवासियों ने प्रेम सिंह के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *