जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता महेंद्र सिंह राणा को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है।
देहरादून में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र यूसर्क व सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विज्ञान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक महेंद्र सिंह राणा को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत,युसर्क निर्देशक अनीता रावत व महानगर पालिका मेयर सुनील उनियाल की मौजूदगी में यह पुरस्कार दिया गया। महेंद्र सिंह राणा को यहां पुरस्कार बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए दिया गया। इससे पूर्व भी इन्हें राष्ट्रीय बाल साहित्य प्रहरी सृजन श्रेष्ठ मार्गदर्शक पर्सनैलिटी ऑफ उत्तराखंड, राइजिंग उत्तराखंड ,उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड, नेशनल ग्रीन मेंटर अवॉर्ड श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार प्राप्त किए हैं। वर्तमान में इंस्पायर अवार्ड राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेश स्मार्ट इको क्लब,राष्ट्रीय बाल गणित ऐकडमी के ब्लॉक समन्वयक भी हैं। उन्हें सम्मान मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक विरेंद्र गिरि वा विरेंद्र कुमार सिंह शिक्षक संघ महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान एवं समस्त स्टाफ ने खुशी व्यक्त की है