जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रमन साइंस एंड टेक्नोलाजी, एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय काउंसलिंग आफ यंग साइंटिस्ट की ओर से शिक्षक महेंद्र सिंह राणा को बेस्ट साइंस टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। महेन्द्र राणा अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर चुके हैं। वह इससे पूर्व उत्कृष्ठ शिक्षक पुरस्कार, उत्तराखंड गौरव रत्न, विज्ञान प्रसार सम्मान से सम्मानित हो चुके है।
भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी महोत्सव मैकरो विजन अकादमी बुरहानपुर (म.प्र.) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महोत्सव में देश भर के बच्चों व शिक्षको ने विभिन्न विज्ञान सम्बन्धित मॉडल क्रियाविधि, क्विज आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। महोत्सव में देशभर से चयनित शिक्षकों को नेशनल बेस्ट साइंस टीचर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर में कार्यरत शिक्षक महेन्द्र सिंह राणा को विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों व विज्ञान के प्रचार-प्रसार में किए योगदान के कारण नेशनल बेस्ट साइंस टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। महेन्द्र राणा की इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य गोपाल सिंह व समस्त स्टॉफ ने प्रसन्न्ता व्यक्त की है।