26 जनवरी की परेड के लिए शिक्षक संतोष नेगी को मिला विशेष आमंत्रण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : 26 जनवरी की परेड के लिए शिक्षक संतोष नेगी को विशेष आमंत्रण मिला है। शिक्षक संतोष नेगी के कार्यों की पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर चुक है। शिक्षक संतोष नेगी वर्तामान में राऊमा विद्यालय थपला में कार्यरत हैं।
संतोष सिंह नेगी पूर्व में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में कार्यरत थे। वर्तमान में वह बीरोंखाल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थपला में कार्यरत हैं। शिक्षक संतोष सिंह नेगी सामाजिक सेवा में लगातार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षिक, आर्थिक मदद से लेकर स्कूल आने हेतु 3 लाख रुपए मूल्य तक की साइकिल बच्चो को दिलाने के अनेक कार्य हेतु वे में ख्याति प्राप्त है। कई अन्य सामाजिक कार्य उनके द्वारा जनसभागिता द्वारा संपन्न किए गए है। विपरीत पारिवारिक परिस्थिति और शारीरिक विकलांगता के बावजूद अनेक सामाजिक कार्यों में उनका विशेष योगदान रहता है। पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जून 2016 के मन को बात कार्यक्रम में उनके कार्य की प्रसंशा की जा चुकी है। 2016 में प्रधानमंत्री से मुलाकात के अलावा मन की बात के 50वें विशेष एपिसोड और 100वें विशेष एपिसोड हेतु देश भर में से बुलाए गए कुछ खास विशेष मेहमानों में से एक संतोष नेगी भी रहे थे। संतोष नेगी ने बताया कि वर्तमान में 26 जनवरी की परेड के विशेष मेहमानों के कार्यक्रम और लिस्ट हेतु अलग अलग मंत्रालय मिलकर कार्य कर रहे है। मंत्रालय द्वारा 24 जनवरी से 28 जनवरी तक का उनको आमंत्रण मिला है जिसमे 26 जनवरी परेड के अलावा अन्य कार्यक्रम भी शामिल है। इसका प्रबंधन सूचना मंत्रालय के अंर्तगत प्रसार भारती द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *