शिक्षिका सरोज को मिला संकल्प शक्ति पुरस्कार

Spread the love

रुद्रप्रयाग। अटल उत्ष्ट इंटर कलेज ऊखीमठ की अध्यापिका सरोज को संकल्प शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर अभिभावकों, स्थानीय लोगों एव विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विजन इंडिया द्वारा बेस्ट व्यावसायिक शिक्षिका अवर्ड 2023-24 के अंतर्गत संकल्प शक्ति पुरस्कार प्रदान किया गया। समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रदेश के कुछ विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत राइंका ऊखीमठ में विगत तीन वर्षों से ब्यूटी एंड वेलनेस की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं अध्यापिका सरोज के नेतृत्व में राइंका ऊखीमठ के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी उत्ष्ट प्रदर्शन किया गया। वहीं अध्यापिका को पुरस्कार मिलने पर विद्यालय के अभिभावकों, स्थानीय लोगों एवं अध्यापकों ने खुशी व्यक्त की। विजन इंडिया के जिला समन्वयक देवाशीष खंकरियाल ने अध्यापिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीपी किमोठी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता डीसी थपलियाल ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि अध्यापिका अपनी कार्यकुशलता से छात्रों में गुणात्मक परिवर्तन हो रहा है। जिससे छात्र बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *