उत्ष्ट कार्य के लिए शिक्षक सतेंद्र भंडारी को मिला ग्लोबल ग्रीन अवार्ड

Spread the love

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के पर्यावरण प्रेमी एवं शिक्षक सतेंद्र सिंह भंडारी को उनके उत्ष्ट कार्य के लिए ग्लोबल ग्रीन अवार्ड-2021 दिया गया है। लाइफ लाइन फाउंडेशन एवं सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट की ओर से यह सम्मान देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे 42 लोगों को दिया गया। कोविड के चलते अनलाइन कार्यक्रम में गुजरात से यह पुरस्कार पर्यावरण प्रेमी एवं शिक्षक सतेंद्र भंडारी को मिला है। उल्लेखनीय है कि भंडारी बीते लम्बे समय से शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र में उत्ष्ट कार्य कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग जिले के रानीगढ़ पट्टी में प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला में कार्यरत शिक्षक सतेंद्र भंडारी द्वारा विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जा रही है जबकि स्कूल का रहन-सहन यहां पौधारोपण एवं साफ सफाई में उत्ष्ट कार्य किया गया है। इसके अलावा उन्होंने अपने क्षेत्र में पौधारोपण की मिसाल कायम की है। जबकि निरंतर प्रति और पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व में भी कई सम्मान मिले हैं। उनको ग्लोबल अवार्ड मिलने से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे अनेक लोगों के साथ ही समाज के विभिन्न संगठनों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *