राजकीय प्राथमिक विद्यालय कपणियां में हो शिक्षक की तैनाती

Spread the love

रुद्रप्रयाग। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कपणियां में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। अभिभावकों ने विद्यालय में शीघ्र शिक्षक की नियुक्ति न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। प्रधानातुराज ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को प्रेषित ज्ञापन में कहा है कि राप्रावि कपणियां में वर्तमान समय में 32 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षा विभाग ने सितंबर 2022 में यहां कार्यरत शिक्षामित्र का अन्यत्र स्थानांतरण करने से विद्यालय में मात्र एक शिक्षक ही कार्यरत होने से बच्चों के पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। प्रधानातुराज का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने अभिभावकों की मांग पर खंड शिक्षा अधिकारी सहित कई उच्च विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया है, परन्तु बार-बार क्षेत्र पंचायत की बैठकों में भी इस संबंध में अवगत कराया है। बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिस कारण गरीब छात्र-छात्राओं का भविष्य दिनों दिन अंधकार में जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र ही शिक्षक की नियुक्ति नहीं की, तो वे अभिभावकों के साथ संबंधित विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *