शिक्षिका सुमन हरियाणा भूषण अवार्ड से सम्मानित

Spread the love

चमोली। शिक्षिका सुमन फर्स्वाण को शिक्षा में नवाचार पर हरियाणा के बालरक्षक प्रतिष्ठान द्वारा हरियाणा में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया है। सुमन फर्स्वाण मूल रूप से चमोली जनपद के थराली की निवासी तथा वर्तमान में देवाल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सरकोट में कार्यरत है। सुमन ने बताया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र मे बालरक्षक प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित समारोह मे 17 राज्यों के 150 से अधिक उन अध्यापकों ने भाग लिया। जिन्होंने दिव्यांग स्कूली बच्चों को स्कूलों में पुन: नामांकन करा कर उनके स्तर मे सुधार कराया है। सम्मेलन में नवाचार संभावनाएं एवं चुनोतियां, शिक्षक की भूमिका, बदलते परिवेश में नवाचारी शिक्षा आदि विषयों पर काम करने हेतु पुरस्त किया गया। थराली की प्रमुख कविता नेगी, नगर पंचायत थराली की अध्यक्ष दीपा भारती, पूर्व प्रमुख सुशील रावत, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, सरपंच संगठन के महिपाल सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, रंगकर्मी हर्षपाल सिंह रावत, संगीत विशेषज्ञ प्रेम देवराड़ी, थराली व्यापार सभा के अध्यक्ष संदीप रावत, छात्र नेता नवीन चंदोला, केशर सिंह नेगी सहित शिक्षक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *