शिक्षक को डाक्टरेट अवार्ड मिलने का स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हिंदू राष्ट्र नेपाल की ओर से साहित्यकार, पर्यावरणविद्, नाटक कार व व्यंग्यकार सुंदर लाल जोशी को लैग्वेज जेमस्टोन आनरेरी डाक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कोटद्वार निवासी सुंदर लाल जोशी शिक्षक के पद पर तैनात हैं।
जोशी को यह अवार्ड मिलने का शिक्षकों व संगठनों ने स्वागत किया है। डाक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर सुंदर लाल जोशी ने बताया कि इस प्रकार के सम्मान से सम्मानित होने वाले लोगों के सामाजिक सेवा के उत्तरदायित्व और बढ़ जाते है। कहा कि इस प्रकार के सम्मान उन्हें उत्कृष्ट सामाजिक सकारात्मक सोच निर्मित करने के सहायक होते हैं। साथ ही ऐसे लोग सामाजिक प्रेरणा स्रोत होने के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी सफल होते हैं। इतना ही नहीं, इस प्रकार के आयोजन से हमारे पड़ोसी हिंदू राष्ट्र नेपाल के विकास में निर्णायक भूमिका अदा करेंगे। कहा कि स्वदेश की संस्कृति और भाषाई संरक्षण और संवद्र्धन के लिए इस प्रकार के प्रयास निरंतर होते रहने चाहिए। साथ ही इस प्रकार के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *