गौरेया संरक्षण के लिए काम कर रहे शिक्षक को किया सम्मानित

Spread the love

विश्व गौरेया दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व गौरेया दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वर्षाें से गौरेया संरक्षण के लिए कार्य कर रहे शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती को सम्मानित किया गया। इस दौरान लोगों ने गौरेया संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
जयदेव भूमि फाउंडेशन की ओर से दुर्गापुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने गौरेया संरक्षण का संदेश दिया। गौरेया संरक्षण के लिए कार्य कर रहे दिनेश चंद्र कुकरेती ने पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पक्षियों के प्रकार जातियां, आवास, घोंसले, मौसम के अनुसार आगमन, कमी का कारण एवं पक्षियों की ध्वनियों का मानव जीवन में सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया। कहा कि वर्तमान में पक्षियों की संख्या में 20 से 98 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी। गौरेया की संख्या में वर्ष 2010 से भारी कमी दर्ज की गयी है। लेकिन, वर्ष 2012 से 2022 तक इसमें कुछ वृद्धि दर्ज की है। शिक्षक ने बताया कि उन्होंने अपने घर में संरक्षण के लिए एक हजार नेस्ट बाक्स लगाए हुए हैं। वहीं, वह नि:शुल्क नेट बाक्स भी वितरित करते आ रहे हैं। अब तक वह 28 हजार से अधिक नेस्ट बॉक्स नि:शुल्क बांट चुके हैं। चंद्र मोहन कुकरेती ने कहा कि हमें पक्षियों के संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। पूर्व रेंजर राजेन्द्र प्रसाद पंत ने वनों में लगातार आग को पक्षियों के लिये सबसे बड़ा संकट बताया। कहा कि वनों को आग से बचाने के लिये हम सभी को कार्य करना होगा। गीता नेगी ने पक्षियों और मनुष्यों के बीच के संबंध को बेहतर बनाने पर जोर दिया। रंजना रावत ने नदियों का प्रदूषित होना पक्षियों की संख्या में कमी का कारण बताया। रोहित डंडरियाल ने सभी को पक्षियों को बचाने हेतु कार्य करने पर जोर दिया। बलबीर सिंह रावत ने शिक्षक दिनेश चन्द्र कुकरेती के कई वर्षों से पक्षियों को बचाने हेतु इस कार्य की प्रशंसा की। देहरादून से आये समाज सेवी विजय जुयाल ने भी पक्षियों के महत्व के बारे में बताया। महेंद्र सिंह रावत ने सभी को अपने घर में दो-दो नेस्ट बॉक्स अवश्य लगाने की अपीली की। मीना अधिकारी ने पहाड़ों में पक्षियों की संख्या में कमी के कारण को विस्तापूर्वक बताया। इस अवसर पर जयदेव भूमि फाण्डेशन एवं कुमाउनी समाजिक, सांस्कृक्तिक, मैत्री समिति कोटद्वार ने शिक्षक दिनेश चन्द्र कुकरेती को सम्मानित किया। इस मौके पर हरी सिंह पुण्डीर, गोविन्द डंडरियाल, विकास देवरानी, शिवा नन्द लखेड़ा, चित्रमणी देवलियाल, विरेन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह नेगी, इन्दु नौटियाल, गायत्री देवी, गजपाल सिंह नेगी, अमित राज सिंह, राम कण्डवाल, सम्पत्ति देवी, कुलदीप सिंह, सम्भव अधिकारी, सीमा कण्डारी सहित कई पक्षी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *